बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला चौहान के मार्गदर्शन में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन ग्राम पंचायत परिसर, पारा में 5 फरवरी रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आयुर्वेद पद्धति से विभिन्न रोगों जैसे वात रोग( घुटने का दर्द, गठिया वात, साइटिका), चर्म रोग, स्त्री रोग ,पथरी, मधुमेह, ब्लड प्रेशर एवं समस्त प्रकार के जीर्ण रोगों का उपचार एवं निशुल्क औषधि प्रदान की जावेगी। जिसकी जानकारी डॉ. पार्वती रावत, आयुष चिकित्सा अधिकारी द्वारा दी गई। Post navigation मप्र राज्य वन निगम मंडल के अध्यक्ष बनने पर डावर का स्वागत किया संगठन के डिजिटलीकरण के बारे में जानकारी दी, योजनाओं से अवगत कराया