अर्पित चोपड़ा खवासा – बाजना रोड पर मकोडिया फंटे के समीप एक स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार संत टेरेसा पब्लिक स्कूल खवासा की बस MP45P0216 बच्चों को छोड़कर लौट रही थी तभी शमशान घाट के समीप पलटी खा गई। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय बस में कोई बच्चे सवार नहीं थे। खवासा चौकी प्रभारी नवलसिंह बघेल ने बताया कि संत टेरेसा पब्लिक स्कूल खवासा की बस भामल की ओर से खवासा आते समय मकोडिया फंटे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। दुर्घटना के वक्त बस में बच्चे सवार नहीं थे। दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। Post navigation दो राज्यों की सीमा पर होने के बाद भी जिले की इस चौकी पर नहीं बढ़ाया जा रहा पुलिस बल गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला किसान कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की