गगन पंचाल, कल्याणपुरा थाना यातायात झाबुआ द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। यह सप्ताह 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक मनाया जाएगा। इसी कड़ी में यातायात जागरूकता रथ अंतरवेलिया पहुंचा। जागरूकता रथ यातायात थाना प्रभारी झाबुआ अनिल बामणिया के दिशा निर्देश में 14 जनवरी को अंतरवेलिया पहुंचा। रथ ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक किया। यह रथ के साथ आए पुलिस कर्मियों ने जन सामान्य को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी रथ भ्रमण करेगा। रथ गांव-गांव भ्रमण करने का उद्देश्य वाहन दुर्घटना में कमी लाना है। साथ ही वाहन दुर्घटनाओं के माध्यम से हो रही अत्यधिक मृत्यु समाज को बहुत ज्यादा हो रहे नुकसान को भी नियंत्रित किया जा कर समाज को सुरक्षित करना है। इस अवसर पर यातायात रथ प्रभारी रमेश किराड़े, चौकी प्रभारी मुकेश वर्मा मौजूद थे। जिन्होंने ग्रामीणों को यातायात के नियमों की समझाइश दी। Post navigation लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने जागरूकता रथ को रवाना किया ब्राउन शुगर के साथ धराए 2 युवक; पुलिस कर रही पूछताछ …