गगन पंचाल, कल्याणपुरा आज दिनांक 14 जनवरी 2023 को थाना यातायात झाबुआ के द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन मे दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 सड़क सड़क सुरक्षा यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जन सामान्य को जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ यातायात थाना प्रभारी झाबुआ अनिल बामणिया के दिशा निर्देश में आज यातायात जागरूकता रथ को रवाना किया गया। यह रथ जनता को यातायात नियमों के संबंध में जागरूक करेगा। यह रथ संपूर्ण कस्बे में भ्रमण कर जन सामान्य को जागरूक करने का प्रयास करेगा। ताकि दिनों दिन वाहन दुर्घटनाओं में हो रही वृध्दि को कम किया जाकर तथा वाहन दुर्घटनाओं के माध्यम से हो रही अत्यधिक मृत्यु समाज को बहुत ज्यादा हो रहे नुकसान को भी नियंत्रित किया जा कर समाज को सुरक्षित किया जा सके। इस अवसर पर यातायात रथ प्रभारी रमेश किराड़े, चौकी प्रभारी मुकेश वर्मा मौजूद थे। जिन्होंने ग्रामीणों को यातायात के नियमों की समझाइश दी। Post navigation खून से सना मिला युवक का शव यातायात के नियमों की जानकारी देने पहुंचा जागरूकता रथ