गगन पंचाल, कल्याणपुरा सोमवार देर रात कल्याणपुरा पुलिस को नारंदा के समीप सड़क पर खून से लथ पथ एक युवक का शव बरामद हुआ है। इस युवक की पहचान वेलसिंग गणावा निवासी नारंदा उम्र 35 के लगभग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह युवक पैदल ही घर से निकला था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टिया हादसा होना बताया जा रहा है। वही पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद जांच को आगे बढ़ायेगी फिलहाल पुलिस ने 108 की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए समुदायिक स्वास्थ केंद्र में रखवाया है। Post navigation समाजसेवियों की मदद से युवक को मेंटल हॉस्पिटल पहुंचाया लोगों को यातायात के नियमों की जानकारी देने जागरूकता रथ को रवाना किया