थांदला। ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की जि़ला यूनिट की मीटिंग राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज की अध्यक्षता में की गई। बैठक में यूनिट के झाबुआ, खवासा, राणापुर, मेघनगर से भी सदस्यों ने शिरकत की। दोपहर 12 बजे से होटल अनमोल में मीटिंग की शुरुआत तिलावत से की गई। जि़ला यूनिट के सदर हाजी अब्दुल समद खान ने गतिविधियों की जानकारी दी। राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज ने यूनिट को कैसे काम अंजाम देना चाहिए, इस पर उपस्थित को नसीहत दी। सोसायटी की शुरुआत और मकसद पर मेरी और से तफ़सील बताई गई। मीटिंग का संचालन खजांची शाहिद निज़ामी, आभार उपाध्यक्ष मंसूर अहमद खान ने व्यक्त किया। आखिर में दुआ ज्वाइंट सेक्रेटरी मुस्तकीम शेख ने की। Post navigation छात्रावास-आश्रम का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से करें : गणेश भाभर ट्रेंचिंग ग्राउंड पर धुएं के गुबार से ग्रामीणों का ग़ुस्सा फूटा, थांदला-बदनावर स्टेट हाईवे पर किया चक्काजाम