रितेश गुप्ता @ थांदला झाबुआ जिले के थांदला के समीप माछलई माता गांव में नवोदय विद्यालय के समीप नगर परिषद थांदला के कचरा डंपिग यार्ड ( ट्रेंचिंग ग्राउंड) में जमा कचरा में आज सुबह आग लगा दी गई, जिससे पुरे इलाक़े में धुआं फैल गया। जिसके चलते हमेशा की तरह धुआं से नवोदय विद्यालय के 386 विद्यार्थियों ओर स्टाफ को दिक्कत होने लगी और ग्रामीणों को भी असुविधा होने लगी। जिसके बाद सरपंच जयसिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करवाना शुरू किया। जिसके बाद नगर परिषद ने आग बुझाने के लिए पानी से भरे अग्नि शमन वाहन भेजे। जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया और कलेक्टर और एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड गए। जब घंटों तक अधिकारी नहीं आए तो करीब 4 बजे ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। समाचार लिखे जाने तक चक्काजाम जारी है। Post navigation ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी की जिला यूनिट की बैठक हुई नाम राष्ट्रपिता के नाम पर लेकिन जाम ऐसा की आप भी उफ्फ करने लगेंगे