आलीराजपुर से फिरोज खान की खास रिपोर्ट

जोबट विधायक सुलोचना रावत करीब 20 दिन से वड़ोदरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उनकी ब्रेन सर्जरी की गई है। हर कोई उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने कामना कर रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विधायक रावत की सेहत की जानकारी लेने के लिए वड़ोदरा के निजी हॉस्पिटल एडिक्योरा पहुंचे।

सीएम के आने की जानकारी मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, पूर्व विधायक माधवसिंह डावर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नागरसिंह चौहान, जिलाध्यक्ष मकु पोरवाल, भदु पचाया, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह, मनीष शुक्ला, अजय जयसवाल, हुजेफा असद अली आदि विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे। इस दौरान सीएम चौहान ने विधायक के पुत्र विशाल रावत व परिजन से सेहत से जुड़ी जानकारी ली। गौरतलब है कि 24 नवंबर की शाम अचानक विधायक खाना खाते वक्त बेहोश हो गई थी। उपचार के लिए उन्हें दाहोद के रिदम हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें वड़ोदरा ले जाने को कहा था। इसके अगले दिन वड़ोदरा के एडिक्याेरा हॉस्पिटल में रावत के ब्रेन का सफल ऑपरेशन किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *