बरझर से फिरोज खान बरझर कस्बे मे गुरुवार को विहाना केर क्लिनिक का शुभारंभ पूर्व विधायक माधवसिंह डावर ने फीता काटकर किया । अब गांव का डाक्टर गांव कि सेवा करने का मौका ग्रामीणों को मिलेगा। इस अवसर पर माधवसिंह डावर ने कहा कि डॉ. कुणाल पंचाल को कहा कि खुशनसीब हो जो गांव की सेवा करने का मौका मिला। डावर ने कहा कि डाॅक्टर का फर्ज है अपना मोबाइल सोते वक्त तकीए के नीचे रखकर आंधी रात मोबाइल घंटी बजते ही मरीज़ के घर पहुंचकर उसकी जान बचा दे तो परिवार की दुआ के साथ इश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। साथ ही डाक्टर कुणाल पंचाल ने पूर्व विधायक डावर का ब्लेड प्रेशर की जांच भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला , अजय जयसवाल , धर्मेन्द्र जयसवाल , हुजेफा अरसद , हिमसिंह बारिया , लक्ष्मीनारायण राठोड़ , शंकर राठोड़ , जय किशन शर्मा , डायालाल पंचाल , सुरेश पंचाल , मुकेश शाहु , विक्रम शाहु , उमेश राठोड़ , गोर्धन राठोड़ , बुरहान अली आदि विशेष रूप से मोजूद थे। Post navigation विधायक सुलोचना रावत की सेहत देखने वड़ोदरा पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान मध्यप्रदेश के स्कूलों में क्रिसमस डे मनाया गया तो उन स्कूल का लाइंसेंस रद्द कराएंगे :दिलीप चौहान