बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने शुक्रवार को जोबट विधानसभा क्षेत्र के चंद्रशेखर आजाद नगर अंतर्गत ग्राम बड़ा खुटाजा में (उदयवीर सिंह भाभर कठीवाड़ा वाले आरआई साहब राजस्व) के गृह प्रवेश कार्यकम मे पहुंचकर गुरुदेव योगेश महराज, धनाभाई मंडोर धर्मप्रचार के मुखारविंद से सत्संग सुन महराज का आशीर्वाद लिया | उन्होंने सभी को स्वस्थ रहने की कामनाए की | उल्लेखनीय है की आलीराजपुर नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल इसके पहले भी चशे आजाद नगर भाबरा के रिगोल, बोरकुण्डिया, बरझर सहित क्षेत्र के कई ग्रामो मे पहुंचकर धार्मिक आयोजन मे भाग ले चुकीं है । ग्रामीण जनों के निमंत्रण पर आयोजित में शामिल होकर प्रवचन का लाभ लेकर ऐसे धार्मिक आयोजन होते रहने की बात भी कही ।इस अवसर पर कार्यवाहक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरीश भाबर, दिलीप बारिया सहित ग्रामीण लोगो ने सत्संग सुन आशीर्वाद लिया। Post navigation आजाद नगर थाना प्रभारी व नवागत चौकी प्रभारी ने ली ग्राम रक्षा समिति की बैठक ईमानदारी की मिसाल पेश की, गुम हुई सोने की चेन लौटाई