जितेंद्र वाणी, नानपुर मोटरसाइकिल सवार की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा आलीराजपुर जिले के नानपुर पुलिस थाने में हुआ। दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार मदन पिता मकड़ियां उम्र 32 वर्ष निवासी माछलियां की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि घटना आज दोपहर को 2 बजे के आस पास हुई थी । घटना की खबर लगते ही ग्राम में मातम सा छा गया था । आपको को बताते की नानपुर पुलिस थाने में आम जनता की सुरक्षा के लिए ऐसा कोई भी अभियान नही चलाया जा रहा है जिससे बेधड़क चला रहे वाहन चालकों को बचाया जाए। युवक की लाश को पीएम करने जिला मुख्यालय ले जाने को मजबूर हुए परिजन प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर स्वास्थ केंद्र पर पीएम करने कोई ऐसा कर्मचारी नियुक्त नहीं है जो पीएम करे। ऐसे में जिला मुख्यालय पर पीएम करने से आज अंतिम संस्कार नही हुआ है। कल ग्राम माछलियां में उक्त युवक का अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दिन भर परिजन लाश को लेकर इडर उधर भटके रहे। Post navigation नानपुर-जोबट-खट्टाली रोड चढ़ रहा भ्रष्टाचार की भेंट जनप्रतिनिधि नहीं दे रहे ध्यान पटेल बंधुओं ने ढोल-मांदल की थाप पर ग्रामीणों को जमकर थिरकाया, भाजपा नेताओ ने भी निकाली गेर