थांदला। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के निमित्त महिला एवं पुरुष वर्ग कबड्डी तथा रस्सा खींच खेल प्रतियोगिता का आयोजन “ग्रामीण युवा केंद्र थांदला” द्वारा माध्यमिक विद्यालय सूतरेटी पर ग्रामीण युवा समन्वयक नितिन डामर के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें जनजातीय मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, नगर पंचायत अध्यक्ष व मंडल महामंत्री सुनील पणदा, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पंकजजी राठौर तथा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय व जिला खेल अधिकारी विजय सलाम, नगर परिषद के पार्षदगण जगदीश प्रजापत, जितेंद्र राठौर द्वारा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया, सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर समस्त मंचासीन अतिथिगणों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तत्पश्चात प्रतियोगिता प्रारंभ की गई, बालक वर्ग में प्रथम स्थान लक्की क्लब मछलइमाता तथा द्वितीय स्थान मॉडल स्कूल सूतरेटी ने प्राप्त किया एवं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान माध्यमिक विद्यालय सूतरेटी तथा द्वितीय स्थान आमली फलिया मछलइमाता ने प्राप्त किया, रस्साकशी प्रतियोगिता में लक्की क्लब मछलइमाता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, इस अवसर शिक्षक संयम शर्मा, अर्पित भटेवरा, दीपक पाटीदार, मुकेश बामनिया, करण बामनिया आदि का योगदान रहा, कार्यक्रम का संचालन युवा समन्वयक नितिन डामर द्वारा तथा आभार मुकेश बामनिया द्वारा व्यक्त किया गया l Post navigation कल होगा नवीन नगर परिषद का पदभार ग्रहण समारोह आबकारी विभाग अक्टूबर में 52 प्रकरण बनाए, 95550 रुपए की अवैध शराब पकड़ी