थांदला। नगर परिषद थांदला में कल नवीन नगर परिषद अपना पदभार ग्रहण करेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार 2 नवंबर बुधवार को नवीन नगर परिषद अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, उपाध्यक्ष पंकज राठौड़ सहित समस्त पार्षद अपने कार्यकाल का शुभारंभ विधिवत हवन ,पूजन एवम पारंपरिक तरीके से करने जा रही । 2 नवंबर को प्रातः 8:00 बजे हवन पूजन का आयोजन किया जाएगा, जबकि प्रात 10:30 बजे बार ग्रहण किया जावेगा। पूरे नगर के निगाहे नगर परिषद के प्रथम कार्य पर भी रहेगी , की नगर हित के कोन से कार्य से नवीन नगर परिषद अपने कार्यकाल को प्रारम्भ करेगी । जिस पर कल पदभार के उपरांत नवीन नगर परिषद अपनी बैठक के दौरान विचार विमर्श करेगी। Post navigation विद्यार्थियों को नशामुक्ति और यातायात नियमों की जानकारी दी खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने कबड्डी एवं रस्साकशी का आयोजन किया