झाबुआ लाइव के लिए रायपुरयिा से लवेश स्वर्णकार की रिपोर्ट-
रायपुरिया के समीप ग्राम अलस्याखेडी में कुडवास फाटे के पास मोड पर आज सुबह सात बजे के करीब एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियत्रिंत होकर पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। टैंकर गुजरात के भरूच से घटिया जा रहा था बताया जा रहा हे की चालक मोड पर टैंकर की गति को नियंत्रित नही कर पाया जिससे यह घटना हुई। हालांकि इसमे चालक सुरक्षित निकल गया। घटना में टैंकर का केबिन तो पुलिया को पार कर गया परंतु टैंकर एक हिस्सा पुलिया के नीचे जा गिरा। सूचना मिलते ही रायपुरिया थाना प्रभारी केएल डांगी मौके पर पहुंच गए थे। बाद में फायर ब्रिगेड के साथ पेटलावद एसडीएम पीएस सोंलकी, तहसीलदार वीएस कलेश, एसडीओपी राकेश व्यास, आरआई रामसिंग मचार, पटवारी वेलसिंग भूरिया, सुरेश निर्वाण, रफीक भी मौके पर पहुचे। सुबह 7 बजे से ही सुरक्षा को देखते हुवे रायपुरिया कल्याणपुरा मार्ग को बंद करवा दिया गया था। घटना की सूचना गेल को दी गई जिसके बाद गेल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियो ने टैंकर की जांच की तो उसमे हल्का गैस रिसाव हो रहा था ।
इस रास्ते से बंद होना चाहिए गैस टैंकर का परिवहन
गनीमत रही की हल्का ही गैस रिसाव हुआ मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। टोल टैक्स बचाकर कई टैंकर इस रास्ते से गुुजरते हैं। ग्रामीण अजय, भेरूलाल, राधेश्याम ने मांग की है कि अतंरवेलिया फाटे से ही इनके प्रवेश पर रोक लगाई जाए।
मार्ग चालू होने में लगेंगे 24 घंटे
अभी टैंकर से हल्का रिसाव हो रहा है। गैस को दूसरे टैंकर में डालने का का काम गेल के कर्मचारी कर रहे हैं। चालक पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। 24 घंटे तक मार्ग चालू होने की संभावना नहींहै।
– केएल डांगी, टीआई रायपुरिया।
Trending
- गुरुकुल एकेडमी पेटलावद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ‘ग्रीन डे’
- ऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से एमपी बनेगा आत्मनिर्भर, 15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- प्रदेश में निवेश से गुजरात-एमपी के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया
- एचआईवी-एड्स के खिलाफ पैदल और वाहन रैली से दिया जागरुकता का संदेश
- सोंडवा में निकली भव्य तिरंगा वाहन यात्रा, राष्ट्रभक्ति के नारे गूंजे
- जिला पुलिस झाबुआ द्वारा नितिन डामर को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया
- 47 हजार 990 करोड़ से होगा प्रदेश का विकास, जानें सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए निर्णय?
- सड़क हादसे में घायल बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
- छकतला में फिर लगा लंबा जाम, आधे घंटे तक परेशान हुए वाहन चालक