लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया नशा मुक्ति अभियान व सडक सुरक्षा अभियान के तहत थाना रायपुरिया प्रागण मे रायपुरिया थाना क्षैत्र के ग्राम पारेवा, मोहनकोट, रलियावन, रामनगर, बरवेट , सागडीया , जामली , महूडीपाडा कला, मातापाडा, सुवरपाडा, कुडवास, धनपुरा, रसोडी, चेनकावनी सेमलकुण्डीया, पनास,काजवी, बनी, घोडाथल, मथुरिया, रिछखोदरा, बैकल्दा, कुडवास, धनपुरा, सुवरपाडा, झावलिया ग्राम के सरपंच, तडवी, चौकीदार को तलब किया गया थाना प्रागण मे सभी को एकत्रित करके नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई गाँव के नागरिको को शराब ना पिने तथा शराब से होने वाले नुकसान के संबध मे एवं किसी भी प्रकार का नशा ना करने के संबध मे समझाईस दी गई मोटरसायकल चलाते समय हेल्मेट पहन कर वाहन चलाने एवं दूर्घटना से बचने के संबध मे गाँव के व्यक्तियो को समझ दी गई। तथा गाँव मे सभी ग्रामवासीयो को हेल्मेट पहनकर वाहन चलाने एवं किसी भी प्रकार का नशा ना करने हेतु जागरूक करने हेतु समझ दी गई। उक्त जानकारी टीआई राजकुमार कुंसारिया द्वारा दी गई। Post navigation गरबा उत्सव में आए युवा और युवतियों को नशा मुक्ति की दिलवाई शपथ रायपुरिया पुलिस ने बोलासा में पकड़े 38 हजार रुपए कीमत के गांजे के पौधे, 9 किलो 500 ग्राम वजन है पौधो का