थांदला। परम पूज्य आचार्य श्रीमद विजय यतींद्र सुरीश्वर जी महाराज साहब द्वारा स्थापित व पुण्य सम्राट आचार्य श्रीमद विजय जयंत सेन सुरीश्वर जी महाराजा साहब के दिल में बसा परिषद परिवार एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्य सेन सुरीश्वर जी महाराज साहब की आज्ञा से एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ एवं राष्ट्रीय महामंत्री सुधीर जी लोढा व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहित जी तांतेड़ की सहमति से अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद में थांदला से रुपेश पोरवाल को राष्ट्रीय सहमंत्री का दायित्व देकर राष्ट्रीय स्तर पर थांदला की शान बढ़ाई रूपेश पोरवाल नगर में कई सेवा के कार्य करते रहते हैं। परिषद में माध्यम से कई प्रकार के सेवा शिविर भी लगाए हैं जिसमें पशु शिविर व गला कान शिविर प्रमुख है और भी कई शिविर आयोजित कर परिषद व गुरुगच्छ की शोभा बढ़ाई है जब पोरवाल से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि अपनी पूर्ण निष्ठा व समर्पण एवं सक्रियता के साथ अपने दायित्व व कार्यों का निर्वहन करते हुए परिषद परिवार व गुरुगच्छ की शोभा में अभिवृद्धि के लिए सदैव तत्पर रहूंगा नगर में जैन श्री संघजन में बहुत हर्ष है एवं श्री संघ के सभी वरिष्ठ जन व युवा साथियों ने बधाई दी शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *