थांदला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयं सेवकों द्वारा नगर में रविवार को पथ संचलन निकाला गया। पूर्ण गणवेश में चंदन, तिलक लगाकर और हाथों में दंड लेकर चल रहे नन्हे मुन्ने बाल स्वयंसेवक सभी का मन मोह रहे थे। बाल पथ संचलन के दौरान नगर के विभिन्न चौराहों एवं स्थानों पर बाल स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन स्थानीय अष्ट अनुमान मंदिर बावड़ी से प्रारंभ हुआ जो की नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः अष्ट हनुमान मंदिर पहुंचा। संचलन के पूर्व देशभक्ति, राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण पारंपरिक बौद्धिक हुआ। Post navigation रूपेश पोरवाल राष्ट्रीय सहमंत्री मनोनीत ब्लड टेस्टिंग अभियान चलाकर विद्यार्थियों के ब्लड ग्रुप की जांच की