झाबुआ Live Desk स्वर्णकार समाज पारा द्वारा अजमीढ़ जी जयंती के शुभ अवसर पर श्री शीतला माता मंदिर पारा पर श्री मारुति रामायण मंडल राणापुर द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं अजमीढ़ जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर आरती उतारी गई उसी के पश्चात स्वर्णकार समाज पारा की नई कार्यकारिणी घोषणा की गई अध्यक्ष – मनोज ओम प्रकाश सोनी (राणापुर वालों) उपाध्यक्ष – संदीप सोनी संगठन मंत्री -लोकेश सोनी सह संगठन मंत्री-ओम प्रकाश सोनी कोषाध्यक्ष – नरेश जी सोनी सह कोषाध्यक्ष- रोहीत (राजा) सोनी प्रचार मंत्री – गौतम सोनी को बनाया गया जिसमें राणापुर से स्वर्णकार समाज के जिला अध्यक्ष श्री मनोहर जी सोनी एवं राणापुर समाज के अध्यक्ष श्री हंसमुख लाल जी सोनी ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी एवं सभी सामाज जन उपस्थित हुए और बड़े हर्षोल्लास के साथ अजमीढ़ जयंती मनाई। Post navigation नशे के खिलाफ अभियान में अवैध शराब ढाबो पर हुई कार्रवाई नगर पालिका अध्यक्ष – उपाध्यक्ष के निर्वाचन एवं प्रथम सम्मेलन की तारीखों में फिर हुआ बदलाव, अब इन अलग – अलग तारीखों पर यहां होंगे निर्वाचन..