अशोक बलसोरा, झाबुआ अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ एवं अ.भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद म. प्र. इकाई के संयुक्त तत्वाधान में परम पूज्य पुण्य सम्राट आचार्य देवेश श्रीमदविजय जंयतसेन सुरीश्वर जी म. सा. के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमदविजय नित्यसेन सुरीश्वरजी म. सा. आदि ठाणा की पावन निश्रा में मध्य प्रदेश के नगरु निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, जिला जनपद, जनपद, निकाय एंवम पंचायत के चुनाव में जो भी जैन जनप्रतिनिधि निर्वाचित हो कर आए है उन सभी के अभिनंदन का कार्यक्रम 2/10/2022 रविवार को प्रातः 10 बजे रायल गार्डन पर एवं सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत पोधारोपण कार्यक्रम दिंनाक 2/10/2022 को मनोकामना गार्डन, झाबुआ में दोपहर 1 बजे से रखा गया है। एक संयुक्त विज्ञप्ति में युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, नवयुवक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहित तातेड़ , युवक महासंघ प्रदेश महामंत्री प्रसन्न जैन, नवयुवक परिषद महामंत्री संजय कोठारी, कार्यक्रम संयोजक मुकेश जैन नाकोड़ा, मनोज जैन मनोकामना, युवक महासंघ प्रदेश प्रवक्ता निलेश सुराणा ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि चैतन्य कश्यप विधायक रतलाम एवम मार्गदर्शक श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ, सुनील सिंघी प्रथम सदस्य, अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ, पारस जैन विधायक उज्जैन उतर एवम संरक्षक नवयुवक परिषद एवं युवक महासंघ , कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीसंघ अध्यक्ष मनोहरलाल जी भंडारी झाबुआ, राष्ट्रीय अध्यक्ष नवयुवक परिषद प्रकाश जी छाजेड़ ,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष युवक महासंघ विनोद बरबोटा , राष्ट्रीय महामंत्री युवक महासंघ सुनील गांग, राष्ट्रीय महामंत्री नवयुवक परिषद सुधीर लोढ़ा के आतिथ्य में संपन्न होगा। महासंघ और परिषद ने सभी समाज जन से अपील की है कि वह कार्यक्रम में भाग लेकर जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह की गरिमा बढ़ावे। Post navigation महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध के बारे में व आत्मरक्षा के संबंध में जानकारी दी विश्लेषणः पेटलावद में बीजेपी सिर्फ साख बचा सकी, क्या इशारा कर रहे हैं चुनाव परिणाम…?