झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के 48वें दीक्षांत समारोह में नगर के युवा पत्रकार धर्मेन्द्र वरदीचंद पंचाल को हिन्दी पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पंडित बनारसीदास चतुर्वेदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार केन्द्रीय सूचना एंव प्रसारण राज्यमंत्री रिटायर कर्नल राजवर्धनसिंह राठौर ने 5 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया।धर्मेन्द्र ने इस पुरस्कार का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनो को दिया है। अंचल में किसी पत्रकार को मिला यह पहला पुरस्कार है। पंचाल 2014-15 में भारतीय जनसंचार संस्थान नइदिल्ली में हिन्दी पत्रकरिता के विद्यार्थी रहे। युवा पत्रकार के इस सम्मान समारोह पर प्राचार्य केपी सिंह वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश भट्ट, सुरेन्द्र कांकरिया, कुन्दन अरोरा, चन्द्रभानसिंह भदौरिया, अब्दुल वली पठान, मुकेश अहिरवार, कमलेश तलेरा, कमलेश जैन, गजेन्द्र चैहान, शाहिद खान, समकित तलेरा,धवल अरोरा, रितेश गुप्ता, सिद्धार्थ कांकरिया, महेश गिरी आदि ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एंव बधाई दी ।
Trending
- सकल व्यापारी संघ का हुआ मिलन समारोह, संदीप मांडोत अध्यक्ष चुने गए
- सेवानिवृत्ति होने पर भावभीनी विदाई दी गई
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पेटलावद सिविल अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर, 52 यूनिट रक्त संग्रहित
- पेटलावद में योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का लिया संकल्प
- राष्ट्रपति मुर्मु ने दी बधाई, तो सीएम डॉ. यादव ने बताया छात्रों के लिए क्या-क्या कर रही सरकार
- शासकीय उप माध्यमिक विद्यालय उमराली में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस
- भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडलों में योग दिवस मनाया
- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु, राज्यपाल पटेल और सीएम डॉ. यादव ने किया योग, दिया स्वस्थ-संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश
- 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन
- मध्यप्रदेश को मिली दोहरी सौगात, 2 हजार 935 करोड़ की लागत से बनेगी इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोर-लेन सड़क