लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया आज शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थी संघ के घोष संघ घोष करते हुए गणेशजी का विसर्जन करने निकले। शिशु मंदिर में अध्ययन करने वाले बालक बालिका अपने हाथों में मिट्टी के गणेश जी लेकर चल रहे थे। पूरे ग्राम में शिशु मंदिर के यह बालक बालिकाए पैदल निकले। उनके साथ मे स्कूल के प्राचार्य और आचार्य भी चल रहे थे। आरएसएस संघ घोष की ध्वनि को सुनकर हर कोई घर से बाहर आ गया। हर बच्चा अपने हाथ में अपने ही हाथ से बनाए हुए मिट्टी के गणेश जी को लेकर चल रहा था। हाथों में मिट्टी के गणेशजी और गणपति बप्पा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आना…. कहकर पर्यावरण संरक्षण का भी सन्देश बच्चे दे रहे थे। शिशु मंदिर के बच्चों का यह अनोखा आयोजन ग्राम में सराहना का विषय बन गया। Post navigation छावनी बाजार में भारत माता की रंगोली बनाई, 101 दीप जलाए कई सालों से थी मांग आज हुई पूरी, घर के सामने पहली बार नलों में पानी आता देख खिल गए चेहरे