Trending
- मेघनगर पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा
- वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: रात के अंधेरे में घेराबंदी कर पकड़ी खैर की लकड़ी
- युगप्रताप उमरकोट का एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में चयन
- खाद्य एवं औषधि निरीक्षक ने विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की, गुणवत्ता वाली खाद्य सामाग्री विक्रय के निर्देश दिए
- इंदौर से आ रही बारात की गाड़ी ने ग्रामीणों को मारी टक्कर
- सड़क दुर्घटना में तीन घायल, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने दिखाई मानवता
- 16 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की
- बे-मौसम हुई बारिश और ओलावृष्टि ने क्षेत्र में मंचाया कोहराम
- फर्जी रजिस्ट्री मामले में डॉक्टर डाबी, फर्जी विक्रेता ओर ब्रोकर पर एफआईआर दर्ज
- धन के पीछे भागने से तन और मन होते हैं बीमार : अनिल त्रिवेदी
भारत की आजादी के 75वें अमृत महोत्सव एवं हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत मुस्लिम समाज थांदला ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे जामा मस्जिद से मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द के बीच राष्ट्रीय भक्ति का परिचय देते हुए जामा मस्जिद से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी अपने वाहनों के साथ हाथ में तिरंगा लेकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, वंदे मातरम्, भारत माता की जय के नारों वातारवण गूंजायमान हो गया। उक्त यात्रा का आयोजन मुस्लिम पंच थांदला एवं ऑल इंडिया वेलफेयर सोसाइटी झाबुआ यूनिट, मदरसा मुस्तुफाइया थांदला के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व समाज के वरिष्ठजनों ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद खान, हाजी अकबर खान, हाजी मो. सईद खान, हाजी तस्दीक आलम, हाजी मो. शाहिद खान निजामी, लियाकत खान, नासिर खान, सलीम खान एडवोकेट,अताउल्ला खान, लियाकत खान, अब्दुल जब्बार पठान, जावेद खान, तबरेज खान आदि ने किया। इस दौरान थांदला शहर के गांधीचौक, सुंदर चौराहा, पीपली चौराहा, आजाद चौक, मठवाला कुआं, गवली मोहल्ला, बोहरा बाखल होते हुए वाहन रैली गांधी चौक पहुंची एवं जामा मस्जिद पर वाहन रैली का समापन हुआ।