थांदला। भारत की स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नगर में अमृत महोत्सव को लेकर कई सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है व कई निकाला जाना शेष है । पुलिस प्रशासन द्वारा, भाजपा युवा मोर्चा, मुस्लिम समाज सहित अन्य संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जा चुकी है, गवली समाज द्वारा मनाया गया भुजरिया पर्व में भी समाज जनों द्वारा तिरंगामय वस्त्र एवं साफे पहन कर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें भी समाज जन तिरंगा हाथ में लिए नजर आए। 

नगर परिषद कर रहा है कर रहा है नगर की भव्य सजावट, निकलेगी विशाल वाहन रैली

आजादी के 75वे स्वतंत्रता दिवस जिसको की पूरे देश भर में अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में नगर परिषद थांदला द्वारा भी विशाल तिरंगा वाहन रैली का आयोजन आज शाम 6 बजे किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर व सीएमओ भारत सिंह टांक ने बताया कि विशाल वाहन रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमे हजारों दो पहिया वाहन सम्मिलित होंगे। वाहन रैली में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी,  कर्मचारी व नगरवासी सम्मिलित होंगे। तिरंगा वाहन रैली में 2000 से अधिक वाहन सम्मिलित  करने का लक्ष्य है, जिसमें नगर का प्रत्येक नागरिक सम्मिलित होकर राष्ट्रप्रेम के इस आयोजन को भव्य बनाए ऐसी अपील नगर परिषद अध्यक्ष, सीएमओ सहित समस्त पार्षदों द्वारा की जा रही है। वाहनों का संयोजन स्थानीय दशहरा मैदान में किया जाएगा पूरे नगर में भ्रमण के उपरांत स्थानीय अस्पताल चौराहे पर वाहन रैली का समापन होगा। 

यह भी होगा आयोजन 

स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के दौरान प्रातः 11:00 बजे पूरे नगर में सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद सीएमओ भारत सिंह टाक ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 17 अगस्त तक प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे सामूहिक राष्ट्रगान का क्या जरुर नगर में एक साथ राष्ट्रगान करने हेतु लाउडस्पीकर लगाए जा रहे हैं जिसके माध्यम से एक साथ राष्ट्रगान समस्त नगरवासी द्वारा किया जाएगा, समस्त नगर वासियों से अपील है कि राष्ट्रगान प्रारंभ होते ही उचित स्थान पर खड़े होकर राष्ट्रगान का सम्मान करे व सामूहिक राष्ट्रगान का हिस्सा बने। स्वतंत्रता दिवस हेतु पूरे नगर को तिरंगा माई बनाने हेतु तीन रंग की विद्युत सज्जा की जा रही है, साथिया जगह-जगह राष्ट्रध्वज लगाकर, एवं सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश द्वार पर टेंट लगाकर विद्युत सज्जा की जा रही है।  14 अगस्त की रात्रि को भी तिरंगा यात्रा का आयोजन है, एवं 15 अगस्त रात्रि को रोटरी क्लब द्वारा एक शाम देश के नाम का भी आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *