झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ हरीश राठौड की रिपोर्ट लाखो रुपये की नकली शराब आबकारी और पुलिस की सयुक्त टीम ने पकड़ी। पेटलावद के ग्राम बरवेट के राजेन्द्र सिंह के घर बुधवार की सुबह पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। घर पंहुचते ही पुलिस के होश उड गए।घर के अंदर देशी दारू, बियर, प्लेन आदि शराब बनाने की थोक बंद सामग्री मिली। पॉलिस ने घर के अंदर से 60 पेंटी प्लेन, 30 केन लिक्विट, दर्जनों खली बोतले यहाँ तक की बोतल पर लगने वाली नकली शील भी , होलो ग्राम आदि कई सामग्री मिली पुलिस की मिली भगत से हो रहा था कारोबार बताया जाता हे की कई सालो से ग्राम बरवेट में नकली शराब बनाने का कार्य किया जाता था। इसकी जानकारी आबकारी और पुलिस को भी थी।लेकिन जेब गर्म होने के कारन कोई करवाई नहीं की जाती थी। Post navigation आर्ट ऑफ लिविंग शिविर 9 से 13 तक खवासा के समीप मिला नर कंकाल – फैली सनसनी