रितेश गुप्ता, थांदला शनिवार सुबह 10 बजे देहरादून से हाजी अकबर खान हज यात्रा से वापस लौटे तो थांदलारोड रेलवे स्टेशन पर मुस्लिम धर्मावंलबियों उनके इस्तकबाल के लिए पहले से ही मौजूद थे। जैसे ही हाजी अकबर खान रेलवे स्टेशन पर उतरे सभी ने फूलमाला से उनका स्वागत किया तथा इस अवसर पर हाजी खान से सभी ने गले मिलकर बधाईयां दी। इस अवसर पर इस्तकबाल हज वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष अब्दुल समद खान द्वारा किया गया। इस मौके पर हाजी शाहिद निजामी, हसमत उल्ला खान, अब्दुल वली पठान, मौलाना इस्माइल कादरी साहब, हाफिज सलीम उद्दीन, लियाकत खान, खान जमान, अमीर जमान पठान, नासिर खान, हाजी सईदखान और अन्य समाज जन मौजूद रहे। इसके पूर्व थांदला शहर के सुंदरलाज चौराहे से मौलाना इस्माइल कादरी साहब के नेतृत्व में हाफिज सलीम उद्दीन साहब ने नाते पढ़ते हुए मस्जिद तक जुलूस निकाला। मस्जिद में हाजी अकबर खान ने पूरी बस्ती के लिए और पूरे देश में अमन सुकून कायम रहे तथा बारिश के लिए दुआएं की। Post navigation भारतीय ध्वज संहिता के प्रावधानों में शिथिलता के कारण अब हर घर तिरंगा लहराएगा इमाम हुसैन की याद में पीर साहब गली में हुआ लंगर का आयोजन