रितेश गुप्ता @थांदला

 शहीद ए कर्बला की शहादत के इस माहे मुहर्रम के पाक मुकद्दस महीने में थांदला नगर की पीर साहब गली में लंगार का प्रोग्राम रखा गया। 31 जुलाई को मुहर्रम का चांद दिखाई दिया इस तरह इस्लामी नया साल शुरू हो गया। मुहर्रम की 10 तारीख को योमे आशुरा मनाया जाएगा। वहीं पीर साहब गली हलीम ए लंगर का प्रोग्राम रखा गया जिसमें हाजी अब्दुल हक मुन्ना भाई शेख ,हाजी शाहिद खा, पत्रकार कादर शेख, पार्षद अफसाना शेख, पत्रकार इमरान खान, करीम शेख, वसीम शेख, कुददुस शेख , रहुफ शेख वहाब शेख आदि मौजूद रहे।
12 रोजा तकरीर में जुट रहे धर्मावलंबी
वहीं जामा मस्जिद में 12 रोजा तकरीर का आयोजन प्रतिदिन इशा की नमाज के बाद किया जा रहा है, जिसमें पेश इमाम इस्माइल बरकाती साहब शोहदा ए कर्बला का वाक्या धर्मावलंबियों को सुनाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मावलंबी जुट रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *