आरीफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर
तिरंगा यात्रा के तहत नगर के अलीराजपुर रोड़ शासकीय हॉस्पिटल से प्रातः10 बजे नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा में आगे उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थी बैंड लेकर चल रहे थे तो पीछे पुलिस जवान, बच्चों के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था। यात्रा का समापन राष्ट्रगान के साथ बस स्टैंड स्थित आजाद प्रांगण में किया गया। तिरंगा यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं सहित विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिका, आंगनवाडी़ कार्यकर्ता, तहसीलदार जितेन्द्र सिंह तोमर, जनपद सीईओ रविन्द्र गुप्ता, थाना प्रभारी विजय देवड़ा, बीईओ विनोद कुमार कोरी, बीआरसी राजेन्द्र बैरागी, सीएमओ इक़बाल मनिहार, उत्कृष्ट विद्यालय प्रभारी निलेश शाह, कउमावि प्रभारी प्राचार्य देवेन्द्र बैरागी सहित अनेक विभाग के कर्मचारी व अधिकारीगण उपस्थित थे।
