दिनभर चली बैठक में नई कार्यकारिणी बनाई

0

थांदला। हिन्दू जागरण मंच की जिला बैठक नगर के बावड़ी मंदिर में 15/ 07/ 2022 को संपन्न हुई।  मुख्य अतिथि रतलाम विभाग सह संयोजक सुशील वाजपई थे।  यह बैठक दिनभर चली जिसमें जिलेभर के पधाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। 

इस दौरान हिन्दू जागरण जिला मंत्री एवं जिला भू संरक्षण के साथ थांदला नगर की नवीन कार्यकारिणी भी गठित की गई। कार्यकारिणी की घोषणा सुशील वाजपई एवं जिला महामंत्री कमलेश वर्मा द्वारा की गई।

ये है नवीन कार्यकारिणी

जिला मंत्री मुन्ना प्रजापत को बनाया। जिला भू संरक्षण उमेश पवार मनोनीत किए गए। थांदला नगर अध्यक्ष यश राठौड़, नगर महामंत्री प्रीतिश  शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रांजल बैरागी, भरत धानक, लालचंद पाल को बनाया। नगर मंत्री राकेश वसुनिया, रितिक ओहारी, कुणाल मंसारे नियुक्त किए गए। प्रचार प्रमुख तुषार व्यास, बेटी बचाव  घेवर बाबेरिया, युवा वाहिनी प्रमुख महेश  राठौड़ नगर कोष प्रमुख मयंक  वरमंडलिया, वीरांगना निशा नीनामा को बनाया। 

कार्यकारणी सदस्य पिंटू प्रजापत, हैप्पी धानक, मंगल पणदा, जयदीप राठौड़ को नियुक्त किया गया। इस मौके पर हिन्दु जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का हार-फूल माला पहनाकर स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.