आलीराजपुर लाइव कार की तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। दुर्घटना आलीराजपुर से करीब सात किमी दूर ग्राम हरसवाट में शुक्रवार दोपहर बाद हुई। जानकारी के अनुसार आलीराजपुर के दो युवक तुषार मोदी और माधव ओझा लक्ष्मणी की ओर से आ रहे थे। तभी कार का संतुलन बिगड़ा और कार पलटी खाते हुए एक पिलर से जा टकराई। दुर्घटना में तुषार और माधव की मौके पर ही मौत हो गई। शव काे पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। Post navigation रात के अंधेरे में तेंदुए ने किया शिकार आदिवासी छात्र के साथ मारपीट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए