आलीराजपुर। विधायक  मुकेश पटेल ने अलीराजपुर जिले के आदिवासी छात्र पंकज गाडरिया के साथ इंदौर में युवकों द्वारा अपहरण कर मारपीट और हत्या का प्रयास करने वालो पर तत्काल कार्यवाही करने हेतु मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।

विधायक मुकेश पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सोशल मीडिया पर प्राप्त जानकारी अनुसार जिले की जोबट तहसील के निवासी पंकज गाडरिया जो कि इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में नजीम खान के मकान में किराये से डेढ़ साल से रह रहा था। दिनांक  09.07.2022 को मकान मालीक नजीम खान ने पंकज को बकरा खरीदने के बहाने पड़ोसी आदिल खान दोनो दो पहिया गाड़ी पर बैठाकर किसी के घर ले गये। जहां पर पहले से दो लोग और थे वहां पर नजीम, आदिल और उनके दोनों साथियों ने पंकज को बंद कमरे में बहुत पीटा और उसका मोबाईल व एटीएम भी छीन लिया गया। साथ ही पंकज के साथ बहुत बुरा बरताव भी किया गया है। पटेल ने यह भी कहा कि इस प्रकार प्रदेश में आदिवासियों पर निरंतर अत्याचार बढ़ते जा रहें है जिसे रोकने में भाजपा सरकार नाकाम है। विधायक पटेल ने मांग की है कि पंकज गाडरिया के साथ मारपीट व जान से मारने का प्रयास करने वालो पर हत्या, अपहरण, लूट के मामले में प्रकरण दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *