इरशाद खान, बरझर बुधवार रात्रि में तेंदुए ने एक पालतु कुत्ते को शिकार बनाया। बरझर के माली फलिया में पत्रकार इरशाद खान के घर पर लैबराडोर नस्ल का पालतू कुत्ता पाला हुआ था। बुधवार रात्रि में करीब 11 बजे के आसपास तेंदुआ पांच फिट ऊंची जाली को फांद कर अंदर आया व पालतू कुत्ते को पकड़ कर ले गया । वहीं मंगलवार रात्रि में माली फलिया में ही पिदिया गमार के घर से एक मुर्गा पकड़ कर तेंदुआ ले गया था। क्षेत्र तेंदुए की आमद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । बीते दिनों तम्बोलिया निवासी किसान अखलेश पिता रामसिंह को खेत में खाद डालते वक्त पिछे से हमला कर तेंदुआ ने घायल कर दिया था। तेंदुए के पगमार्ग भी मिले। वहीं माली फलिया निवासी हरिश पिता भारता व लिलेश पिता रमेश माली फलिया से बाईक से बरझर के लिए निकले थे कि रास्ते में तेंदुआ दिखा जिसे देख वे बाईक छोड भाग खड़े हुए थे। वहीं ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में तेंदुआ व शावक होने की कई बार वन विभाग को सूचना दी गई पर आज तक वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी को पकड़ने के लिए गंभीरता से कोई ठोस कदम नहीं उठाया। क्षेत्र में तेंदुआ व शावक होने की जानकारी के बावजूद वन विभाग अंजान बना बैठा है। Post navigation एसडीओपी ने चुनाव ड्यूटी में लगे बल को बताया ड्यूटी का तरीका तेज रफ्तार ने ली दो युवकों की जान