आलीराजपुर लाइव त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तीसरे चरण के मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली है। ब्लाक उदयगढ़ में गुरुवार को एसडीओपी नीरज नामदेव ने चुनाव ड्यूटी में लगे समस्त बल को समझाईस दी। पुलिस बल को बताए की किस प्रकार से चुनाव ड्यूटी को बेहतर बनाया जा सकता है। नामदेव ने बताया सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान कराने हेतु कुल 129 मतदान केंद्रो पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। इसमें 36 संवेदनशील केंद्र है। सेक्टर-11 , पुलिस सेक्टर-17, QRT-05, पुलिसकर्मी-151, वन अमला-11, नगर सैनिक-43, कोटवार-167 सहित समस्त प्रकार का कुल 372 का बल लगा हुआ है। कुल रूट -35 में चुनाव दलो को बाँटा गया है। Post navigation मोटरसाइकिल चुराने वाला आरोपी पकड़ाया रात के अंधेरे में तेंदुए ने किया शिकार