आरीफ हुसैन, चन्द्रशेखर आज़ाद नगर थाना क्षेत्र की घटना ग्राम बड़ीपोल में जनता पिता आनन्द सिंह मावी उम्र 10 वर्ष तड़वी फलिया की सांप के काटने से मौत हो गई। पुलिस रिपोर्ट अनुसार घटना 2 जुलाई शाम की बताई जा रही है। मृतक के परिजनो ने बताया कि जनता बकरा बकरियां चराने जंगल मे गई थी। घर आकर बताया कि मुझे सांप ने काट लिया है। हमारे द्वारा बड़वे से झाड़ा फुंक करवाई और दूसरे दिन गुजरात के दाहोद अस्पताल ले गए। सोमवार शाम को उसकी मौत हो गई। आज़ाद नगर शासकीय अस्पताल में मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। Post navigation नगर परिषद अध्यक्ष ने पौधा रोपण कर हरियाली महोत्सव मनाया घर के बाहर पेड़ पर लटका मिला युवक का शव