बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ
झाबुआ में स्त्री शक्ति द्वारा गोद लिये गए गांव बिलिडोज़ में 12 गर्भवती महिलाओं का गोद भराई का कार्यक्रम किया गया।
भारतीय स्त्री शक्ति की राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. मनीषा कोठेकर व राष्ट्रीय सचिव व प्रान्त संगठन मंत्री वीणा पैठणकर इसमें शामिल हुई। वे म.प्र. तीन दिवसीय प्रवास पर है। पत्रकार वार्ता में डॉ मनीषा कोठेकर से संगठन के कार्य व देशभर में विस्तार के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्त्री शक्ति तीन प्रकार से कार्य करता है संगठनाताक रचनात्मक आन्दोलनात्मक “भाइयों हिंसा नकारो” जैसे आंदोलन हेल्प डेस्क से महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाना। महिलाओं की स्थिति का अध्ययन करना, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम, सुरक्षा हेतु आत्मरक्षा शिविर का आयोजन, प्री मैरिज कॉउंसलिंग, कन्या जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम करते हैं। आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत संगठन द्वारा 75 प्रवास की योजना बनाई है।

हर्षदा पुरेकर ने संगठन की स्थापना की जानकारी दी कि संगठन का कार्य 15 राज्यो में 67 स्थानों पर चल रहा है। मप्र में 16 स्थानों पर कार्य व संपर्क हो इसी जे साथ संगठन के पंचसूत्र, शिक्षा, स्वास्थ्य, समानता सुरक्षा कि स्वावलंबन की जानकारी दी।
