चंद्रशेखर आजाद नगर@आरिफ हुसैन शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक पिकअप ने 8 वर्षीय बालिका कांजी पिता राकेश को रौंद दिया। इससे बालिका की मौत हो गई। घटना क्षेत्र के ग्राम छोटी पोल में बरझर फाटक पर हुई। हादसे से गुस्साए लोगों ने पिकअप और उसके ड्राइवर 37 वर्षीय मगनसिंह पिता मानसिंह निवासी जामली (जोबट) को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी विजय देवड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति संभाली। यहां से घायल ड्राइवर को उपचार के लिए चंद्रशेखर आजाद नगर के अस्पताल लाया गया। ड्राइवर की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओपी नीरज नामदेव अस्पताल पहुंचे। रात पौने दस बजे घायल को दाहोद रैफर किया गया। Post navigation शबरी माता की भावभरी प्रस्तुति देखी, लोगों ने की सराहना वाहन से बालिका को रौंदने वाले ड्राइवर की मौत