थांदला। वाग्वर औदीच्य ब्राह्मण समाज थांदला की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमे समाज के अध्यक्ष किशोर आचार्य द्वारा समाज जनों को बताया गया कि आगामी 18/05/2022 बुधवार को समाज की “परशुराम वाटिका” में सामूहिक यग्योपवीत संस्कार का आयोजन किया जाना है। बैठक में उक्त आयोजन विद्वान ब्राह्मणों द्वारा होना तय हुआ है। आयोजन के सुचारु रूप से सम्पन्नता के लिए समाज की कार्यकारिणी द्वारा रूपरेखा तय कर कार्यो का विभाजन किया गया, समितियां बनाई गई है साथ ही समस्त समाज जनों से आयोजन में सहयोग कर उसे सफल बनाने की अपील की। Post navigation आदि गुरु शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में एकात्मक पर्व का आयोजन हुआ स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया