उदयगढ़ से अमर सिंह बागुल भाजपा के राष्ट्रीय स्तर पर 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक स्थापना दिवस के उपलक्ष में सामाजिक न्याय पखवाड़ा प्रदेश स्तर प्रभारियों के मार्गदर्शन में सभी मोर्चा एवं संगठनों को मनाने के लिए निर्देशित किया गया। जिसमें महिला मोर्चा के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष गायत्री तोमर के मार्गदर्शन में सामाजिक न्याय अंतर्गत 19 अप्रैल को पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता का सम्मान अंबेडकर कॉलोनी एवं झेतू फलिया में महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती भावना नागर के द्वारा श्रीफल भेंट कर एवं बच्चों को बच्चों को बिस्किट टॉफी भेंट की गई। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुमित्रा गहलोत, महामंत्री कोकिला चौहान, मीडिया प्रभारी मीनल सोनी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव, गूंजे जयकारे 23 अप्रैल को यहां लगेगा स्वास्थ्य शिविर, स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ दिलाने प्रचार प्रसार ग्राम एवं मोहल्लों में इसकी जानकारी पहुंचाई जाए