थांदला। थांदला विधानसभा के ग्राम देवका एवम् खांदन में क्षेत्रीय विधायक श्री वीरसिंह भूरिया जी द्वारा आज ग्राम पंचायत देवका और खांदन के निवासियों के लिए शासकीय उचित मूल्य की दुकानों का शुभारंभ किया गया। इस मौके विधायक भूरिया ने कहा की यहां के ग्रामीणों को अब राशन लेने के लिए पास के गांव नहीं जाना पड़ेगा, उन्हें यह सुविधा अब उनके गांव में ही उपलब्ध हो गई है। इससे अब उनका वक्त भी बचेगा और पैसा भी बचेगा। जनपद अध्यक्ष श्री गेंदाल डामोर ने कहा की क्षेत्रवासियों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु हम कटिबद्ध है और विधायक महोदय के कंधे से कंधा मिलाकर विकास कार्य मे सहयोग करते रहेंगे। पूर्व जनपद अध्यक्ष चेनसिंह डामोर ने कहा की हमे विधायक के रूप में एक सच्चा जनसेवक मिला है, जो की हर वक्त जनसेवा को तैयार रहता है। आज जो सुविधा इन ग्रामीणों को उपलब्ध करवाई गई है, इससे निश्चित ही क्षेत्रवासी खुशहाल रहेंगे। इस मौके पर खांदन के पूर्व सरपंच तेरसिह मुनिया ,जोगाडिया भाई,यूथ कांग्रेस जिला महामंत्री हरीश पंचाल,आईटी सेल जिला सचिव मसुल भूरिया, मुकेश मुनिया, देवीलाल मुनिया,जानू मुनिया देवका सरपंच खिमजी भाई,सरपंच रसूल डामोर, वरिष्ठ नेता नरू भाई, अनिल भूरिया, मुकेश भाई एवं सभी परिवार जन उपस्थित रहे। Post navigation अब राशन लेने ग्रामीणों को पांच किमी दूर नहीं जाना पड़ेगा खजूर रविवार श्रद्धा पूर्वक मनाया गया