थांदला। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के थांदला चर्च परिसर में खजूर रविवार (पाम संडे) श्रद्धा वभक्तिमय वातावरण के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाज जनों के हाथों में खजूर की डालियाँ लिए प्रभु येशु की जयजयकार करते हुए जुलुस निकाला गया। इस समारोह के मुख्य याजक कैथोलिक डायसिस के प्रभारी फादर पीटर खराड़ी ने कहा कि पूरे चालीस दिनों तक प्रभु येशु के दुख भोग व उनकी मृत्यु की याद करते हुए अब हम पवित्र पुण्य सप्ताहमे प्रवेश करते हैं। जहां हम येसु के अद्वितीय प्रेम के बारे में अनुभव करेंगे। प्रभु येशु ने दीन बनकर दीनदुखियों के सेवा की औऱ अपने दुश्मनों को क्षमा करने का उदाहरण प्रस्तुत किया। उसी उदाहरण को अपने जीवन मे सार्थक करना है। इससे पूर्व पल्ली पुरोहित फादर अंतोन कटारा ने झाबुआ डायसिस प्रभारी फादर पीटर खराड़ी का स्वागत किया। मिस्सा पूजा समारोह में डायसिस प्रभारी फादर पीटर खराड़ी पल्ली पुरोहित फादर अंतोन कटारा फादर सोनू वसुनिया फादर वीरेंद्र भाबोर फादर बसील फादर अन्थोनी नालाड़ी फादर विशाल माल ने भाग लिया। बाइबल पाठ का वाचन आनंद मेड़ा व श्रीमती दीपमाला भूरिया ने किया। राजेन्द्र बारिया पल्ली सचिव ने अपने संगीत दल के साथ सु मधुर गीतों की प्रस्तुति दी। खजूर रविवार के समारोह माता मरियम समिति युवा समिति व पल्ली सलाहकार समितिके सदस्यों द्वारा भरपूर सहयोग दिया। Post navigation विधायक द्वारा राशन की दुकानों का किया गया शुभारम्भ नगर में निकली वाहन रेली, पूरा नगर हुआ जय श्री राम के नारों से गुंजायमान