नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ आज दोपहर झाबुआ थाना कोतवाली के नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक संजय रावत ने थाना कोतवाली झाबुआ पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता द्वारा चार थाना प्रभारी सहित पांच चौकी प्रभारियों का स्थानांतरण कल किया गया था। अब से पहले श्री रावत पेटलावद थाने में थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। झाबुआ लाइव से चर्चा करते हुए श्री रावत ने कहा कि क्षेत्र में अपराधों पर नियंत्रण, क्षेत्रवासियों को भयमुक्त माहौल मुहैया कराना, असामाजिक तत्वों पर कार्यवाही, अवैध एवं गैरकानूनी कार्यों पर अंकुश सहित हर प्रार्थी की समस्या का त्वरित निराकरण उनका प्रथम लक्ष्य होगा, पदभार ग्रहण के समय तत्कालीन थाना प्रभारी श्री सुरेंद्र गाडरिया, कार्यवाहक सउनि जगदीश नायक, आरक्षक जितेंद्र पूरी सहित थाने का स्टॉफ मौजूद था। श्री रावत ने झाबुआ लाइव के माध्यम से जनमानस से अपील भी की है कि अगर आपके आस – पास कोई गैरकानूनी / गलत कार्य हो रहा है तो उसकी सूचना तत्काल मेरे दूरभाष नंबर 7049140295 दे, आपका नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। Post navigation फूड इंस्पेक्टर के निरीक्षण में सामने आई खामियां, कलेक्टर ने लिया एक्शन चैत्र नवरात्रि में मंदिरों में लग रहा है श्रद्धालुओं का तांता