थांदला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश महामंत्री, युवा मोर्चा प्रभारी कविता पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार , एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक व युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह चौहान की अनुशंसा पर थांदला क्षेत्र के के 4 युवाओं को जिले की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिनमें प्रशांत पालरेचा को उपाध्यक्ष, राजेश वसुनिया एवं प्रांजल भंसाली को महामंत्री , प्रणव परमार को मंत्री एवं अजय सेठिया को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। युवाओं ने स्वागत किया। इन सभी युवाओं की नियुक्ति पर नगर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। जगह जगह चौराहों पर युवाओं की टीम द्वारा इनका स्वागत किया जा रहा है। थांदला नगर के कुम्हार वाड़ा चौराहा पर भाजपा पदाधिकारियों , नगर के युवाओं , बीसीबी ग्रुप सहित नगर के अन्य युवाओं के समूहों ने नगर के चहेते सोशल मिडिया के स्टार प्रांजल भंसाली एवम उपाध्यक्ष प्रशांत पालरेचा का पुष्प माला एवम ढोल ताशे के साथ स्वागत किया। तो वही नगर के सामाजिक कार्यकर्ता व नवनियुक्त जिला भाजपा युवा मोर्चा आई टी सैल के प्रभारी अजय सेठिया का आजाद चोक मित्र मंडल द्वारा फूल माला पहना कर स्वागत किया गया व शुभकामनाएं दी गई।इस मौके पर आजाद चौक मित्र मंडल के सभी सदस्य उपस्तिथ रहे । Post navigation मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा भगोरिया को लेकर हिंदू युवा जनजाति संगठन ब्लॉक थांदला की बैठक संपन्न