आखिर मिल गए लापता हुए अशोक झाड़मता; पेटलावद पुलिस को बड़ी सफलता..

- Advertisement -

सलमान शैख@ झाबुआ Live

बीते 15 दिनों से पेटलावद में सुर्खियों में रहे व्यवसाई अशोक झाड़मता आखिर मिल गया है। दरअसल, वह बीती 21 दिसंबर को घर पर किसी को बताए बिना घर छोड़कर चला गया था। हालाकि वह एक लेटर परिवार के नाम छोड़कर गया था। मामले में पुलिस को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तभी से पेटलावद पुलिस उसकी तलाश में थी और आखिरकार पेटलावद पुलिस ने फिर एक बड़ी सफलता हासिल की और उसे राजस्थान से ढूंढ निकाला। अभी उसे पेटलावद लाया जा रहा है।
टीआई संजय रावत ने बताया हमने उसे राजस्थान से ढूंढा है। वह जिंदा है और हमारी टीम उसे लेकर आ रही हैं। वह क्यों और किस कारण घर छोड़ने पर मजबूर हुआ था इसका पता उससे पूछताछ के बाद ही चल पाएगा। अब जल्द ही अशोक झाड़मता के गायब होने का रहस्य खुल पाएगा।