मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिग पर बिरसा मुंडा जयंती मनाई

- Advertisement -

बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ

झाबुआ 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया है। बिरसा मुंडा जी जन्म 15 नवम्बर 1875 में किसान परिवार में हुआ था। बिरसा मुंडा ने अन्याय के विरूद्ध सशस्त्रम क्रांति का संचालन करने वाले महान सेनानायक थे। बिरसा मुंडा की गणना उन महान क्रांतिकारियों में की जाति है। जिन्होंने आदिवासियों को संगठित करके अंग्रेजी शासन के विरूद्ध संघर्ष किया एवं कई आंदोलन किये।
15 नवम्बर को कॉलेज में अवकाश होने के कारण आज मां त्रिपुरा कॉलेज ऑफ नर्सिग, झाबुआ में बिरसा मुंडा जयंती मनाई गई। जिसमे कॉलेज के प्राचार्य  कपिल राठौर ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डाला। संस्था की संचालिका किरण शर्मा ने बिरसा मुंडा द्वारा किये गये कार्यो का उल्लेख किया। संस्था की छात्रा मनीषा मसानिया ने बिरसा मुंडा जी द्वारा दिया गया नारा अपनी धरती पर अपना राज का उल्लेख किया, अर्चना वसुनिया ने बिरसा मुंडा द्वारा अंग्रेजी राजस्व के खिलाफ लड़ाई में रानी का साम्राज्य खत्म करे हमारा साम्राज्य स्थापित करो का उल्लेख किया। इसी प्रकार उदेश परमार, कविता, मोनिका गणावा ने भी बिरसा मुंडा जी के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अजंली रेड्डी मेम द्वारा किया गया। अंत में प्राचार्य द्वारा सभी छात्र-छात्राओं से आहवान किया कि बिरसा मुंडा जंयती को मनाये एवं आस-पास के क्षेत्रों में जहां बिरसा मुंडा जयंती मनाई जा रही है, वहां सम्मिलित होवे। कार्यक्रम में संस्था, स्टाफ के जाग्रति राठौर, संजना मेम, सुनिता मेम, जरीना मेम, चन्दा मेम, मनोज  उपस्थित रहे।