नगर की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सास्कृतिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियों सहित मनाए गये वार्षिकोत्सव का समापन समहारोह क्षेत्रीय विधायक माननीय कलसिंह भाबर के मुख्य आतिथ्य, अध्यक्ष नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ पुरूषोत्तम प्रजापति की अध्यक्षता एवं मंडल अध्यक्ष मुकेश मेहता, जनपद उपाध्यक्ष नरवरंिसह हाड़ा के विशेष आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। अतिथियों का स्वागत संस्था की बालिकाओं ने माल्यार्पण एवं स्वागत गीत के साथ किया। भाबर ने इस अवसर पर संस्था प्राचार्य जीएस देवहरे द्वारा संस्था के वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुत मांगों में बाउंड्री वाॅल, प्रयोगशाला कक्ष, जीर्णशीर्ण भवनों के स्थान पर 4 नवीन कक्षों के निर्माण की घोषणा की। जिसमें गणित व विज्ञान तथा कृषि संकाय की बालिकाओं को विशेष लाभ मिल सकेगा। श्री भाबर ने छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण हेतु विशेष प्रयास करने हेतु भी प्रेरित किया। प्रजापति द्वारा उद्बोधन में सरस्वती माता की प्रतिमा की स्थापना हेतु बसंत पंचमी की तिथि निश्चित की गई है, साथ ही स्कूल स्टाफ, छात्राएं व उनके पालक तथा अतिथियों के लिये भोजन की व्यवस्था प्रजापती द्वारा की जाएगी। मेहता द्वारा खेलों में असफल खिलाड़ियों को पुनः नए जोश व उत्साह से तैयारी करने हेतु प्रेरित किया। खेल गतिविधियों की उपलब्धि के संबंध में पीटीआई. जोसफ मावी ने बताया कि जिला स्तरीय विभागीय प्रतियोगिता एवं खेल एवं युवा कल्याण ओपन महिला 25 वर्ष की आयु में एथेलेटिक्स में 800 मीटर में प्रथम, कबड्डी में द्वितीय, खो-खो में तृतीय जिला स्तर पर स्थान प्राप्त किया। जिस पर खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा विजेता खिलाड़ियों को खेल किट समापन समारोह के दोरान प्रदाय की गयी व प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में जमा की जायेगी, साथ ही विभागीय खेल गतिविधियों में संस्था की छात्राएं संभाग स्तरीय कबड्डी, खो-खो में स्कूल का प्रतिनिधित्व किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व षिक्षिका प्रेमलता मारू एवं खंड स्तोत्र समन्वयक निर्मल त्रिपाठी, उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद फिरोज खान ने किया तथा आभार आयोजन के मुख्य परामर्षदाता के.एल.सांकला ने माना।
Trending
- मन की बात सुनने के बाद मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया ग्रामीण क्षेत्र का दौरा, कई गांवों में विद्युत डीपी का किया लोकार्पण
- सापन नदी पर दिनदहाड़े लूट की वारदात, नकाबपोश बाइकर्स ने कार रुकवाकर महिला की सोने की चेन खींची
- जिला स्तरीय चित्रकला में अणु पब्लिक स्कूल की हर्षिता जैन प्रथम
- नवरात्रि गरबा उत्सव के लिए वीरदुर्गादास गरबा मंडल उत्सव समिति गठित
- पोथी यात्रा, माखनचोरी व सुदामा चरित्र प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, संत रघुवीर दास जी ने की गोसेवा की अपील
- रिश्वतखोर पंचायत सचिव को 4 वर्ष का सश्रम कारावास
- पिता के निधन के बाद भी नहीं हारी हिम्मत, आरती अजनार बनीं असिस्टेंट प्रोफेसर
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मूक-बधिर विद्यार्थियों को विधिक साक्षरता की जानकारी दी
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
Next Post