अलीराजपुर live डेस्क के लिऐ ” रिजवान खान ” live विगत 30 दिसंबर को अलीराजपुर के ” बोरखड” तालाब मे डूबे युवक ” कालू” का शव आज दोपहर बरामद हुआ । स्थानीय स्तर की कई टीमें असफल होने के बाद आज बाहर से आई विशेषज्ञ गोताखोरो की टीम ने कालू के शव को ढुंढ निकाला । इस घटनाक्रम के बाद एक बार फिर इस बात की आवश्यकता महसूस की जा रही है कि अलीराजपुर मे विशेषज्ञ गोताखोरो की स्थाई भर्ती की जाये क्योकि विगत एक साल के दौरान तीन से ज्यादा ऐसे घटनाक्रम हो चुके है जिनमे डूबे लोगो के शव घंटो बाद बरामद हुऐ है ओर यह इसलिए भी जरुरी है कि क्योकि जिले मे नर्मदा सहित कई नदिया ओर तालाब है जहां हादसे होते ही रहते है । शव बरामदगी के बाद अलीराजपुर कलेक्टर श्री शेखर वर्मा ने कालू के परिजनो को 1 लाख 20 हजार रुपये आर्थिक सहायता ओर 2 हजार रुपये अंतिम संस्कार के लिए सहायता के आदेश जारी कर दिए है । Post navigation हादसे मे प्राचार्य की मौत , शिक्षक घायल अपनी मांगों के समर्थन मे धरने – ज्ञापन अभियान पर उतरे अतिथि शिक्षक