वीरेन्द्र बसेर, घुघरी झाबुआ जिले में आज कलेक्टर के नेतृत्व में शिक्षक दिवस सम्मान टीकाकरण अभियान उपस्वास्थ्य केन्द्र घुघरी में भी किया गया ।इस अभियान के तहत शिक्षको के प्रथम डोज द्वितीय डोज एवं साथ मे अध्यनरत 18 वर्ष से कम आयु छात्र छात्राओं के माता पिता जो प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज से जो छुटे रह गए प्राथमिकता से टिके लगाकर सम्मान जिला प्रशासन कर रहा । इसी अभियान को सफल बना हेतु उपस्वास्थ्य केंद्र घुघरी पर शिक्षक मनोहर बसेर,जगदीश आचार्य,ज्ञानेश्वर शर्मा, नंदलाल कटारा का सम्मान सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर सीएचओ आशीष राणा एएन एम अनुग्रह तोमर व सभी आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पहार व तिलक लगाकर सम्मान किया गया ।सभी शिक्षकों ने घर घर जाकर लोगो को टिके लगाने हेतु प्रेरित किया स्वास्थ्य टीम घुघरी ने उनका आभार व्यक्त किया। Post navigation यह लडाई समस्त आदिवासीयों की है – महेश पटेल, 6 सितम्बर आदिवासी सम्मेलन की तैयारी में जुटी जिला कांग्रेस टीकाकरण अभियान सक्रियता से, स्वास्थ्य विभाग महिला बाल विकास एवं शिक्षकगण काफ़ी सक्रिय