विपुल पंचाल, झाबुआ अजजा वर्ग के युवक को जबरन पीटने तथा वाहन से बांधकर घीसने पर हुई मौत के बाद आज भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर ने नीमच के बाणदा गांव में पहुंचे व स्व. कन्हैयालाल के परिवार से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही पीडि़त परिवारों को दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने पीडि़त परिवार से कहा कि उन्होंने डरने की जरूरत नहीं है , प्रदेश की शिवराजसिंह सरकार आपके साथ है, दोषियों को कड़ी सजा दिलवाएंगे तथा जो भी आर्थिक मदद होगी उसे भी पीडि़त परिवार को मुहैया करवाया जाएगा। कन्हैयालाल के परिवार की इस दुख की घड़ी में अजजा प्रदेश मंत्री नारायणजी मैडा, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोती निनामा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी दुर पटेल, पवन भील, जिला मंत्री सतीश मांगीलाल, नगर परिषद अध्यक्ष ओम जी, मंडल अध्यक्ष जसवंतजी बंजारा, भरत मीणा, शुभम चौहान अन्य एवं क्षेत्रीय सामाजिक कार्यकर्ता साथ रहे। Post navigation जन्माष्टमी के अगले दिन भी रही कृष्ण जन्म की धूम, कहीं नंदोत्सव तो कहीं मनाया रक्षाबंधन क्रोध हमेशा जानलेवा होता है; नाबालिग को ऐसे पड़ा महंगा और हो गई मौत ..