नवनीत त्रिवेदी @ झाबुआ अब से कुछ देर देर पूर्व झाबुआ में यातायात थाने के सामने रहने वाले संदीप मेड़ा नामक युवक ने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली, आस – पास रहने वालों के अनुसार संदीप की अपनी माताजी की जगह अनुकंपा नियुक्ति खाद्य आपूर्ति निगम में चालक के तौर पर थी। शराब के नशे का आदि होने के कारण संदीप नामक ये युवक कई समय से अपने कर्तव्य स्थल पर भी नहीं जा रहा था और आज किन्ही कारणों से युवक ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस एवं फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर है, जांच के बाद ही सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। Post navigation आदिवासी युवक को पिकअप से घसीट कर हत्या की वारदात करने वाले सभी आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए- विधायक पटेल जन्माष्टमी के अगले दिन भी रही कृष्ण जन्म की धूम, कहीं नंदोत्सव तो कहीं मनाया रक्षाबंधन