रितेश गुप्ता, थांदला नगर से 8 किलोमीटर दूर ग्राम महूडा में 36 वर्षीय महिला का शव गांव के ही कुएं से मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस की उपस्थिति में कुएं से निकाले गए शव को देखने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगलवार को थांदला थाने में उसके परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई थी। जानकारी अनुसार बुधवार को ग्राम महुडा के नागरिकों से सूचना मिली की गांव के ही भीमा मोरी के कुएं में एक लाश है। शिनाख्त करने पर लाश सविता पति बसु चोपड़ा की पाई गई। सविता की गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगलवार को थांदला थाने में उसके परिजनों द्वारा दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। महिला का शव पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। Post navigation पीएलए चौथे राउंड की ट्रेनिंग में प्रभारीमंत्री ने शिरकत कर की कार्यों की प्रशंसा चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ को विदाई दी