शिवा रावत, उमराली अलीराजपुर ज़िले में आज से पीएलए की 4th राउंड ट्रेनिंग की शुरुआत की गईं , ट्रेनिंग सेंटर पर प्रभारीमंत्री राजवर्धन सिंह व कलेक्टर सुरभी गुप्ता व CMHO सर प्रकाश ढोके , सिविल सर्जन डॉ केसी गुप्ता भी टीकाकरण सत्र स्थल में शामिल हुए जहाँ पर पीएलए टीम व उदयगढ़ ब्लॉक की आशा पर्यवेक्षक व सेहत साखियों से कोविड टीकाकरण व पीएलए कार्यक्रम की चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री राजवर्धन सिंह द्वारा सेहत साखियों से चर्चा की व उनके कार्यों की दिल खोलकर प्रशंसा की व कार्यक्रम की जानकारी ली, पीएलए कार्यक्रम की जानकारी आसरा सामाजिक लोक कल्याण समिति से ज़िला समन्वयक मधुकर द्वारा प्रभारी मंत्री जो को बताया गया कि हमारी सभी कार्यकर्ताओं द्वारा समय पर टीकाकरण करवाया गया व साथ ही साथ अपने घर व आसपास के लोगो को भी समझाया गया और टीकाकरण करवाया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी सहभागी 100 % टिकाकरण करवा कर आई हैं। प्रभारीमंत्री राजवर्धन सिंह द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई और इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए कहा गया । Post navigation कोरोना टीकाकरण को लेकर पुलिस का नवाचार; टीकाकरण वालो का किया पुष्पमाला से स्वागत .. दो दिन से लापता महिला का शव कुएं में तैरता मिलने से फैली ग्राम में सनसनी